Author Topic: Currupt System in Uttarakhand - ये कैसा भ्रष्टाचार है उत्तराखण्ड में?  (Read 410 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
UTTARAKHAND KE VIKAS MAIN RAUDE ATKAANE WALE AISE HI GHOOSKHAUR HAIN JO KI IS DEVBHOOMI TADIKA NAMAK RAKCHHAS HAI JO IS DEVBHOOMI KO DEEMAK KI TRAH KHAATE HAI LEKIN YE LOG RISPAT LEKAR BHI KABHI SUKHI NAHIN RHA SAKTE
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
EK OR BHARSHTAACHAR KHABAR

दहेज हत्या में तीन साल की सजा

नई टिहरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को तीन साल का सश्रम कारावास एवं आठ हजार आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

जनपद की क्वीली पट्टी के पयाल गाव निवासी मकान सिंह ने थाना नरेन्द्रनगर में 21 अप्रैल 2008 को अपनी पुत्री की सास व पति के विरुद्ध दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री के ससुराल वाले अच्छे फर्नीचर व दहेज की माग करते हुये उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। उनके कई बार समझाने पर भी पुत्री के ससुराल वालों ने मारपीट करना नहीं छोड़ा। इसी दौरान 20 अप्रैल को अपरान्ह 1 बजे अभियुक्त रविन्द्र के पिता वीर सिंह निवासी चिडियाली गांव ने दूरभाष पर उसको सूचना दी कि उसकी पुत्री सुबह 9 बजे चिडियाली गाव से गायब है। इस पर उसने 2 बजे अपनी पुत्री के ससुराल में फोन किया तो दामाद रविन्द्र सिंह ने फोन पर बताया कि उसकी पुत्री सुबह 9 बजे से गायब है और वह दो बच्चों को छोड़कर उसे ढूढने कहा जा सकता है? आरोप है कि रविन्द्र की मा ठुमा देवी ने भी उसे गाली देते हुये कहा कि उन्हे जो कुछ करना है कर ले।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6116614.html
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Online एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • MP- TYPICAL PAHADI
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 17,543
  • Karma: 74
  • Gender: Male
  • Mobile No 9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com

See this news.

============
56 घोटाले: धीमी पड़ सकती है जांच

देहरादून। कांग्रेस शासन में हुए कथित 56 घोटालों की जांच निकट भविष्य में धीमी पड़ सकती है। बदले हालात में सरकार को जांच आयोग में नए जस्टिस की नियुक्ति करनी है। ऐसे में जिन प्रकरणों में जांच का कार्य अंतिम चरण में है, उनकी रिपोर्ट तैयार करने में भी खासा वक्त लगना तय है।

कांग्रेस के शासन में हुए कथित 56 घोटालों की जांच के लिए भाजपा सरकार ने सत्तारूढ़ होने के बाद आयोग का गठन किया। आयोग के पहले अध्यक्ष जस्टिस वीएन वर्मा के समय जांच का कार्य गति नहीं पकड़ पाया। एक वर्ष बीतने के बावजूद भी अधिकतर मामलों में प्राइमरी जांच भी शुरू नहीं हो पाई। इसका कारण जस्टिस वर्मा का अस्वस्थ होना रहा। जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार ने आयोग में नए अध्यक्ष जस्टिस आरए शर्मा की नियुक्ति की तो उन्होंने जांच को गति दी। इस दौरान यह सवाल भी उठते रहे कि अफसर जांच में आयोग का सहयोग नहीं कर रहे हैं। बकायदा इस मामले में जस्टिस शर्मा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6135136.html
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
 

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
YAHI RAAJNITI HAI KANGRESH WALE BHAJPA KO DOSHI BTAATE HAIN OR BHAJPAA WALE KANGRESH KO DOSHI THAHRAATE HAIN,LEKIN JO BHI HO POORI RAAJNITI HI CHOR HAI! KURSHI PAR JO BHI BAITHTA HAI GHOTAALE HI KARNE KE LIYE BAITHATE HAIN !
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
AGAR JAANCH HONE KE BAAD BHI AROPI KO PAKDA JAYEGA TO,AAROPI NE ITNE PAISE BNAA RAKHE HONGE KI WO WAHAN SE BHI BARI KAR DIYA JAYEGA,AISE HI KITNE KAIS HAIN JO KI KABHI KHULE BHI NAHIN HAIN KYONKI YAHAN INKO DEKHANE KE LIYE TIME BHI NAHN HAI OR NYAAY KARNE KE LIYE KOI JUJ BHI NAHIN HAIN !
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Online एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • MP- TYPICAL PAHADI
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 17,543
  • Karma: 74
  • Gender: Male
  • Mobile No 9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com

अब इंदिरा आवास में गड़बड़ी


नई टिहरी गढ़वाल। लगता है खंड विकास अधिकारी कार्यालय भिलंगना पर इस साल ग्रहण लग गया है। पहले पारिवारिक लाभ योजना फिर जनश्री बीमा योजना में गड़बड़ी और अब इंदिरा आवास योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

उल्लेखनीय है कि भिलंगना विकासखंड में चालू वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास योजना के तहत कुल 270 आवास स्वीकृत किए गए। इसमें सामान्य जाति के कच्चे आवास में रहने वाले बीपीएल परिवारों को 178, अनुसूचित जाति के 73 व आवास विहीन परिवारों को 19 आवास स्वीकृत किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा आवंटित इन आवासों में दिलचस्प पहलू यह है कि इंदिरा आवास के आवास विहीन सूची में 19 में से 11 आवास एक ही ग्राम पंचायत कोठियाड़ा को आवंटित किए गए हैं, जबकि विकासखंड भिलंगना में करीब 180 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। खास बात तो यह है कि कोठियाड़ा ग्राम पंचायत के अलावा ब्लाक में और भी कई ऐसी दर्जनों ग्राम पंचायत हैं जहां पर आवास विहीन बीपीएल धारकों की अच्छी खासी तादाद मौजूद है। ऐसे में सिर्फ कोठियाड़ा ग्राम पंचायत को अकेले दर्जन भर आवास आवंटित करने के पीछे गड़बड़झाला बताया जा रहा है। इस पर तुर्रा यह है कि जिस ग्राम पंचायत कोठियाड़ा को 11 इंदिरा आवास आवंटित किए गए वह ग्राम पंचायत निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस ग्राम में सभी परिवारों के अपने शौचालय तक निर्मित हैं वहां पर कोई परिवार कैसे आवास विहीन होगा। इंदिरा आवास योजना आवंटन में खास बात तो यह है कि कच्चे आवास में रहने वाले बीपीएल धारकों का कट आफ स्कोर जहां 7-8 से लेकर 11-12 तक है, वहीं इस निर्मल ग्राम पंचायत में 15-16 से लेकर 21-22 तक अंकित है जो कि सामान्य से काफी अधिक है। इसी योजना में विभाग के कारनामे देखें तो बीपीएल आवास विहीन सूची में एक ही परिवार को दो-दो आवास अलग-अलग श्रेणी में दिखाकर स्वीकृत किए गए हैं। विकासखंड के नैलचामी पट्टी के ग्राम पंचायत धारगांव की सोना देवी को एक आवास सामान्य श्रेणी में व दूसरा अनुसूचित जाति श्रेणी में आवंटित किया गया है। ऐसे ही ग्राम पंचायत सेम बासर में गैणा देवी पत्‍‌नी प्यारी लाल को एक आवास आवंटित किया गया है, जबकि उसके पति प्यारी लाल को दूसरा आवास स्वीकृत किया गया है। ऐसे एक-एक परिवार को दो-दो आवास आवंटित के कई मामले और भी प्रकाश में आ सकते हैं। जांच के बाद इस योजना की हकीकत सामने आ पाएगी। मामले में खंड विकास अधिकारी भिलंगना हरि सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि गड़बड़ी की शिकायत पाई जाती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6202327.html
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
 

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
YE LO EK OR SHEE HO GAYA HAI,YE KARNGE UTTARAKHAND KA VIKAAS JAI HO DEVBHOOMI KAISE KAISE LOGON NE JANM LIYA HAI IS DEVBHOOMI MAIN

एमएलए घूस लेते धरा!

उत्तराखंड में सत्ताधारी पार्टी के एक एमएलए धूस लेते धरे गए हैं। माननीय कुमाऊं क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। पर विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी मामले को दफन करने में भी ज्यादा देर नहीं लगाई।

जानकारी के अनुसार माननीय एक टेंडर के लिए ठेकेदार पर रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। दोनों में सौदा तय हुआ तो ठेकेदार ने जनप्रतिनिधि को रकम लेने के लिए देहरादून बुलाया। इस बीच ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस ने फोन टेप कर आरोपी जनप्रतिनिधि को रंगे-हाथ धर दबोचने की रणनीति बनाई। सोमवार रात को एक होटल में उक्त जनप्रतिनिधि सौदे की रकम लेने पहुंचा। जैसे ही ठेकेदार ने उसे रकम दी तभी वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे-हाथ धर दबोचा। विजिलेंस आरोपी को रेसकोर्स स्थित कार्यालय ले गई।

सूत्रों के मुताबिक, वहां जब विजिलेंस को यह पता लगा कि आरोपी सत्ताधारी दल से जुड़ा है तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही मामले को दबा दिया गया। तभी तो देहरादून सेक्टर के एसपी बीके जुयाल भी कह रहे हैं कि ऐसा कोई मामला नहीं है।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6207325.html
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Online apnauttarakhand

  • Newbie
  • *
  • Posts: 18
  • Karma: 1
  • Third Eye Watching The Development of Uttarahkand
Bus Vikas to Nahi.. Yahi sab kuch Dikhenga.

YE LO EK OR SHEE HO GAYA HAI,YE KARNGE UTTARAKHAND KA VIKAAS JAI HO DEVBHOOMI KAISE KAISE LOGON NE JANM LIYA HAI IS DEVBHOOMI MAIN

एमएलए घूस लेते धरा!

उत्तराखंड में सत्ताधारी पार्टी के एक एमएलए धूस लेते धरे गए हैं। माननीय कुमाऊं क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। पर विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी मामले को दफन करने में भी ज्यादा देर नहीं लगाई।

जानकारी के अनुसार माननीय एक टेंडर के लिए ठेकेदार पर रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। दोनों में सौदा तय हुआ तो ठेकेदार ने जनप्रतिनिधि को रकम लेने के लिए देहरादून बुलाया। इस बीच ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस ने फोन टेप कर आरोपी जनप्रतिनिधि को रंगे-हाथ धर दबोचने की रणनीति बनाई। सोमवार रात को एक होटल में उक्त जनप्रतिनिधि सौदे की रकम लेने पहुंचा। जैसे ही ठेकेदार ने उसे रकम दी तभी वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे-हाथ धर दबोचा। विजिलेंस आरोपी को रेसकोर्स स्थित कार्यालय ले गई।

सूत्रों के मुताबिक, वहां जब विजिलेंस को यह पता लगा कि आरोपी सत्ताधारी दल से जुड़ा है तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही मामले को दबा दिया गया। तभी तो देहरादून सेक्टर के एसपी बीके जुयाल भी कह रहे हैं कि ऐसा कोई मामला नहीं है।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6207325.html

Dekh Raha hoon, Uttarakhand ke Vikas Ko.
--------------------------------------------
Meri Najar hai, Sab Par..

Online Satydev Singh Negi

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 256
  • Karma: 3
  • Gender: Male
धरती हमरा गढ़वाल की , कथगा रोतेली स्वाणी चा

Offline devbhoomi

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 6,386
  • Karma: 38
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
YE LO AB TO JILLA PANCHAAYAT WAALO KI BHI JAIB KHALI HO GAYI HAI READ THIS NEWS

रिश्वत लेते अवर अभियंता दबोचा




गोपेश्वर (चमोली)। बिल भुगतान की एवज में ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे जिला पंचायत गोपेश्वर के एक अवर अभियंता (जेई) को विजिलेंस देहरादून की टीम ने उसके आवास से रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस कार्यालय देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राकेश पंत निवासी ग्राम हिन्दोली कण्डारा तहसील कर्णप्रयाग जिला पंचायत गोपेश्वर का पंजीकृत ठेकेदार है। कुछ समय पूर्व उसने कोट कण्डाराप कालीमठ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए जिला पंचायत से 8.55 लाख का ठेका लिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उसे 4.07 लाख का भुगतान किया गया।

 आरोप है कि शेष धनराशि का भुगतान करने के एवज में जिला पंचायत के जेई दिलीप सिंह अधिकारी निवासी ग्राम डूंगा, अल्मोड़ा ने दस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे। कुछ दिन पूर्व राकेश पंत ने इसकी शिकायत विजिलेंस के प्रभारी एसपी बृजेन्द्र कुमार जुयाल से की, जिस पर इंस्पेक्टर आनन्द सिंह कठैत और बीपी शर्मा के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम को कार्रवाई के लिए गोपेश्वर भेजा गया।

 शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने ठेकेदार राकेश पंत को जेई दिलीप अधिकारी के निवास पर दस हजार रुपये लेकर भेजा, जैसे ही जेई ने रकम हाथ में ली, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस के प्रभारी एसपी बृजेन्द्र कुमार जुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर कार्यालय देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6216629.html
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

Online एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • MP- TYPICAL PAHADI
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 17,543
  • Karma: 74
  • Gender: Male
  • Mobile No 9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com
रिश्वत लेते अवर अभियंता दबोचा

गोपेश्वर (चमोली)। बिल भुगतान की एवज में ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे जिला पंचायत गोपेश्वर के एक अवर अभियंता (जेई) को विजिलेंस देहरादून की टीम ने उसके आवास से रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस कार्यालय देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राकेश पंत निवासी ग्राम हिन्दोली कण्डारा तहसील कर्णप्रयाग जिला पंचायत गोपेश्वर का पंजीकृत ठेकेदार है। कुछ समय पूर्व उसने कोट कण्डाराप कालीमठ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए जिला पंचायत से 8.55 लाख का ठेका लिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उसे 4.07 लाख का भुगतान किया गया। आरोप है कि शेष धनराशि का भुगतान करने के एवज में जिला पंचायत के जेई दिलीप सिंह अधिकारी निवासी ग्राम डूंगा, अल्मोड़ा ने दस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे। कुछ दिन पूर्व राकेश पंत ने इसकी शिकायत विजिलेंस के प्रभारी एसपी बृजेन्द्र कुमार जुयाल से की, जिस पर इंस्पेक्टर आनन्द सिंह कठैत और बीपी शर्मा के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम को कार्रवाई के लिए गोपेश्वर भेजा गया। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने ठेकेदार राकेश पंत को जेई दिलीप अधिकारी के निवास पर दस हजार रुपये लेकर भेजा, जैसे ही जेई ने रकम हाथ में ली, विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस के प्रभारी एसपी बृजेन्द्र कुमार जुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर कार्यालय देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!
 

Online एम.एस. मेहता /M S Mehta

  • MP- TYPICAL PAHADI
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 17,543
  • Karma: 74
  • Gender: Male
  • Mobile No 9910532720
    • www.apnauttarakhand.com / www.creativeuttarakhand.com

See this is the development taking place in our UK.  Shame-shame-shame

===============================

पत्‍‌नी के कर्णफूल गिरवी रख भरी दरोगा की जेबMar 09, 10:28 pm

चम्पावत। उत्तराखंड की मित्र पुलिस अपने कृत्य को लेकर फिर सुर्खियों में आई है। तल्लादेश के एक प्रधान श्रमिक ने तामली थाने में तैनात दरोगा पर आठ हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि रुपये चुकाने के लिए उसे अपनी पत्‍‌नी के कर्णफूल गिरवी रखने पडे़ है। एसपी के व्यैक्तिक सहायक चिरंजीवी जोशी को सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित माधोंसिंह ने कहा गया है कि वह मंच क्षेत्र में छोटे-मोटे निर्माण कार्यो में प्रधान श्रमिक का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पिछले नवंबर माह में जब वह लोनिवि के दीवार का कार्य करवा रहा था तो तामली थाने में तैनात दरोगा ने उससे आठ हजार रुपये की मांग की और न देने पर वह उसे मजदूर चंचल सिंह, उदय सिंह, रवि, हीरा सिंह, जोगा सिंह तथा कमल सिंह के साथ थाने ले आया। बाद में विनोद सिंह दुकानदार द्वारा दरोगा को आठ हजार रुपये दिए जाने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले की शिकायत उस समय भी पुलिस अधीक्षक से की गई तो मामला शांत हो गया। लेकिन इस बीच थानाध्यक्ष एसएस दुग्ताल के पूर्णागिरि मेले में तैनाती के बाद उक्त दरोगा प्रभारी बन गया है और फिर उसने आठ हजार रुपये की मांग की तथा न देने पर बंद करने की धमकी दी। जिस पर माधोसिंह ने अपनी पत्‍‌नी के सोने के कर्णफूल गिरवी रखकर आठ हजार रुपये विनोद के माध्यम से दरोगा को भिजवाए है। मंगलवार को इस मामले पर वहां के जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश का इजहार कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बसपा जिलाध्यक्ष मदन महर, छात्रसंघ महासचिव महेश पुनेठा, बसपा युवा मोर्चा के लवबिष्ट व प्रकाश नाथ के साथ पीड़ित माधोसिंह ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इधर दरोगा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6242138.html
"जय १००८ मूल मूलनारायण जी की जय हो" !!